Chandigarh

विशाल रूप लेकर मैदान में उतरा ‘जन संवाद संगठन’

बड़े सामाजिक संगठनों को साथ जोड़कर जनहित के मुद्दों पर होंगे बड़े कार्यक्रम और प्रेस कॉन्फ्रेंस

चंडीगढ़….समाज कल्याण, जनहित और आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से ‘जन संवाद संगठन’ ने अपने विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्ष डॉ. मीना गर्ग ने की। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष सुमित कुमार तथा जनरल सेक्रेटरी शिवम गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की भावी कार्ययोजनाओं, समाज कल्याण से जुड़े कार्यों तथा आम जनता से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को एक मंच पर लाने को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। अध्यक्ष डॉ. मीना गर्ग ने कहा कि जन संवाद संगठन अब व्यापक स्तर पर कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की आवाज़ को मंच देना और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है। आने वाले समय में शहर के बड़े-बड़े सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, युवा एवं जनकल्याणकारी संगठनों को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि सामूहिक प्रयासों से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से आने वाले समय में बड़े-बड़े सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रमों के साथ-साथ नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और संगठन की आगामी गतिविधियों को मीडिया के सामने प्रमुखता से रखा जाएगा, ताकि संबंधित विषयों को व्यापक स्तर पर उठाया जा सके। उपाध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि युवाओं और समाज के नागरिकों को साथ लेकर जनकल्याणकारी गतिविधियों को नई गति दी जाएगी। विभिन्न संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से एक ऐसा मजबूत मंच तैयार करने का प्रयास रहेगा, जहां आम जनता अपनी समस्याओं और सुझावों को खुलकर रख सके।

जनरल सेक्रेटरी शिवम गर्ग ने कहा कि संगठन आने वाले दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय होकर समाजहित के कार्यक्रम आयोजित करेगा तथा अधिक से अधिक सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों को इसके साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस, जनसंवाद कार्यक्रम, जागरूकता अभियान और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।
बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, विस्तार अभियान, प्रेस कॉन्फ्रेंस और बड़े जनहित कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button