ऑल हरियाणा PWD कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन की निर्माण सदन में हुई बैठक
सड़क निर्माण के रुके कामों के लिए सरकार से ठेकेदारों ने मांगी 31 मार्च तक एक्सटेंशन

चंडीगढ़….. ऑल हरियाणा हरियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन की निर्माण सदन में हुई बैठक में सड़क निर्माण के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सरकार से 31 मार्च तक एक्सटेंशन देने की मांग की गई। एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक जैन ने कहा कि सरकार ठेकेदारों को पहले 30 जून तक और फिर 30 सितंबर तक आगे भी एक्सटेंशन दे चुकी है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में ठेकेदारों के काम अभी तक अधूरे पड़े हैं जिनकी वैल्यू 1500 करोड़ आंकी गई है ।
चेयरमैन अशोक जैन , प्रधान जय भगवान और वाइस प्रेसिडेंट मनोज चहल ने कहा कि ग्लोबल सप्लाई चेन में बाधा आने के कारण निर्माण सामग्री की उपलब्धता प्रभावित हुई थी, जिससे सड़क निर्माण कार्यों में देरी शुरू हुई। अभी भी जरूरी सामग्री की उपलब्धता कम है और उसकी कीमतें पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में ठेकेदारों के लिए निर्धारित समय में काम पूरा करना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार एकमुश्त 31 मार्च 2027 तक एक्सटेंशन नहीं देती, तो ठेकेदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनके अनुसार, ठेकेदारों की पूंजी फंसने और नुकसान बढ़ने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ठेकेदारों को राहत दी जाए, ताकि लंबित सड़क निर्माण कार्य पूरे किए जा सकें। संस्था ने बिटूमीन की इम्पोर्ट की तारीख भी आगे बढ़ाई जाने की मांग की या फिर उन्होंने सरकार को बिटूमीन का प्रबंध स्वयं करना चाहिए ।


