ChandigarhCrimeEntertainmentHaryanaNationalPunjabWorld

NRI पति ने शादी के 5 दिन बाद छोड़ा साथ, कैंसर पीड़ित ससुर की सेवा करती रही बहू; अब दर्ज हुआ केस

मोहाली। पंजाब के मोहाली से एनआरआई विवाह से जुड़ा एक भावुक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि शादी के महज पांच दिन बाद उसका एनआरआई पति उसे अकेला छोड़कर कनाडा लौट गया। इसके बाद उसने कैंसर से पीड़ित अपने ससुर की सेवा और इलाज की पूरी जिम्मेदारी निभाई, लेकिन पति ने उसका साथ नहीं दिया।

पीड़िता के अनुसार, ससुर की मृत्यु के बाद आरोपी पति दोबारा पंजाब आया और उसे कनाडा ले जाने का भरोसा दिया। इसी दौरान उसने शादी के सभी गहने अपने साथ ले लिए। इसके बाद वह वापस कनाडा चला गया और कथित तौर पर फोन उठाना भी बंद कर दिया।

युवती का आरोप है कि अब उसके पास रहने के लिए अपना घर भी नहीं है और वह रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी सास ने उसका साथ देने के बजाय उसे दूसरी शादी करने की सलाह दी।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर मोहाली पुलिस ने आरोपी एनआरआई पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button