ChandigarhCrimeEntertainmentHaryanaNationalPunjabWorld

पठानकोट में BJP विधायक अश्वनी शर्मा के घर के बाहर धमाके जैसी आवाज, मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

पठानकोट: पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा के घर के बाहर रविवार को धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना गार्ड और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है और घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय विधायक अश्वनी शर्मा अपने घर पर मौजूद नहीं थे। उनका आवास पठानकोट की न्यू बैंक कॉलोनी में स्थित है। इस घटना को लेकर अभी तक अश्वनी शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और वास्तविक स्थिति की जानकारी साझा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button