शहीदों के सम्मान मे सेक्टर 17 प्लाजा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई बड़े नेताओं सहित, हजारों की संख्या मे जनसाधारण हुआ तिरंगा यात्रा मेशामिल

चंडीगढ़…..स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ बीजेपी द्वारा आज सेक्टर-17 प्लाजा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में भाजपा चंडीगढ़ के सभी छह जिलों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडलों की टीमें, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा 1,000 से अधिक लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में शान से लहराते तिरंगे, देशभक्ति गीतों की गूंज और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा सेक्टर-17 प्लाजा राष्ट्रभक्ति मय हों गया। जनता की भागीदारी ने तिरंगा यात्रा को एक भव्य जन-आयोजन का रूप दिया।तिरंगा यात्रा में भाजपा चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष दविंदर बबला, इंदिरा सिंह, नरेश पांचाल, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, शक्ति प्रकाश देवशाली, मीडिया प्रभारी रवि रावत, मेयर सौरभ जोशी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे,प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। आज हम जिस स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे हमारे वीर शहीदों का अमर बलिदान और देशभक्तों का संघर्ष है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा चंडीगढ़ उन सभी अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करती है, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमें शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी राष्ट्र के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दर्शाती है।
संजय टंडन ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के वीर सपूतों के प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान के कारण ही आज प्रत्येक नागरिक स्वतंत्र वातावरण में अपने सपनों को साकार कर पा रहा है।उन्होंने कहा कि राष्ट्र सबसे ऊपर है और युवा पीढ़ी को शहीदों के जीवन एवं उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। देशभक्ति गीतों, भारत माता के जयकारों और तिरंगे की शान ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश के अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा चंडीगढ़ ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया है।उन्होंने सभी छह जिलों के पदाधिकारियों, मंडल टीमों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस यात्रा को जन-जन की तिरंगा यात्रा बना दिया।
उन्होंने कहा कि “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” के जयघोष, देशभक्ति गीतों और हाथों में लहराते तिरंगों ने सेक्टर-17 को राष्ट्रभक्ति के भव्य उत्सव में बदल दिया।तिरंगा यात्रा इस संकल्प के साथ आगे बढ़ी कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सदैव सर्वोपरि रखा जाएगा।



