Chandigarh

CM नायब सैनी का कांग्रेस पर बड़ा हमला: ‘युवाओं और दलितों का सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया’

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक युवाओं, दलितों और पिछड़े वर्ग के नाम पर केवल वोट बैंक की राजनीति की और उनके हितों की अनदेखी की।

‘चन्नी के साथ हुआ व्यवहार दलित समाज का अपमान’

मुख्यमंत्री ने पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे दलित समाज के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि कांग्रेस को इस पर जवाब देना चाहिए।

पेपर लीक पर कांग्रेस और AAP से मांगा जवाब

नायब सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाए हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। उन्होंने पंजाब में भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक के मामलों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से जवाब मांगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button